logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डिफेन्स उत्पादन में सोलर बना अग्रणी प्लेयर, उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल की नेट वर्थ में 78 प्रतिशत की उछाल


नागपुर: नागपुर बेड्स कंपनी के मालिक और मौजूदा समय में देश के उद्योग जगत के प्रमुख नाम सत्यनारायण नुवाल की नेट वर्थ में इस वर्ष की पहली छमाही में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। नुवाल की कुल नेटवर्थ में 78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. खास है की नेट वर्थ के मामले में नुवाल ने मुकेश अंबानी और गौतम अदानी को भी पीछे छोड़ दिया है। 

सोलर इंड्रस्टी के चेयरमेन सत्यनारायण नुवाल लगातार अपने औद्योगिक करियर में उचाईया हासिल कर रहे है. वित्तीय वर्ष 2025 की पहली छमाही में नुवाल ने 67527 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाये तो उनके नेटवर्थ में 78 फीसदी का इजाफा हुआ है। खास है की निजी तौर पर कमाई के मामले में उन्होंने देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में माने जाने वाले मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को भी पीछे छोड़ दिया है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 78 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 7.90 बिलियन डॉलर हो गई। प्रतिष्ठित मैगजीन ब्लूमबर्ग ने भारत में टॉप 20 उद्योगपतियों की 2025 की पहली छमाही में की गई कमाई की लिस्ट जारी की है. इसमें सत्यनारायण नुवाल ने टॉप किया है. नागपुर में मुख्यालय वाली सोलर इंडस्ट्रीज एक्सप्लोसिव, डेटोनेटर, ड्रोन और गोला-बारूद बनाती है।

2024 में 45 फीसदी और 2023 में 54 फीसदी की वृद्धि के बाद, 2025 में कंपनी के शेयर में 81 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। नुवाल की कंपनी के पास फ़िलहाल 17,000 करोड़ रुपए की मजबूत ऑर्डर बुक जिसमें डिफेंस ऑर्डर में 15,000 करोड़ रुपए शामिल हैं। नुवाल की कंपनी प्रमुखतःरक्षा उत्पादों का उत्पादन करती है. चूँकि नुवाल नागपुर के है ऐसे में उनकी सफलता को शहर के लिए बड़ी कामियाबी के तौर पर देखा जा रहा है.