logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-कोल्हापुर फ्लाइट सेवा बंद; यात्रियों को बड़ा झटका, एयर कनेक्टिविटी पर सवाल


नागपुर: नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के बाद अब नागपुर से कोल्हापुर के लिए भी विमान सेवा बंद कर दी गई है। मई में शुरू की गई यह फ्लाइट केवल दो महीने ही चल सकी और अब स्टार एयर ने इसे भी अचानक बंद कर दिया है।

इससे खासकर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। फ्लाइट सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब नागपुर से एक और रूट की हवाई सेवा ठप हो गई है।

क्या था शेड्यूल:

फ्लाइट नंबर एस5-135 सप्ताह में तीन दिन — सोमवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरती थी। शेड्यूल के अनुसार अगस्त तक यह सेवा बंद रहेगी। इसके आगे यह तय नहीं है कि सेवा दोबारा शुरू होगी भी या नहीं।

पहले भी बंद हो चुकी हैं उड़ानें:

नागपुर से नासिक, औरंगाबाद और लखनऊ के लिए भी पहले फ्लाइट्स को ‘समर शेड्यूल’ के नाम पर बंद कर दिया गया था। लेकिन जुलाई में समर सीजन खत्म हो जाने के बावजूद इन उड़ानों को फिर शुरू नहीं किया गया है।

यात्रियों में नाराजगी:

लगातार बंद हो रही उड़ानों से नागपुर के यात्रियों में नाराजगी है और अब शहर की एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यह शहर जहां एक ओर लॉजिस्टिक हब बनने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर घरेलू उड़ानों की कमी से यात्रियों को बार-बार मुंबई या पुणे होकर यात्रा करनी पड़ रही है।