logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Petrol-Diesel Price: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी दो रूपये बढ़ाई, जनता पर नहीं पड़ेगा असर


नई दिल्ली: रामनवमी के दूसरे दिन केंद्र सरकार (Central Government) ने देशवासियों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्सइज ड्यूटी (Excise Duty ) में दो रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट मंगलवार से लागू होंगे। सरकार के ड्यूटी बढ़ाने से पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोतरी हो गई है। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से बढ़ेगी महंगाई।

देश की जनता महंगाई से परेशान है। चीजों के बढ़ती कीमतों ने नागरिकों की जेब को खाली कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में दो-दो रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने पेट्रोल पर दो रूपये और डीजल पर दो रूपये बढ़ाएं हैं। नए रेट मंगलवार से लागू होंगे। ईंधन पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ जायेंगे।

उपराजधानी नागपुर में वर्तमान में पेट्रोल 103.96 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल 90.60 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक्सइज ड्यूटी बढ़ने के बाद यह 105.96 और 92.30 रूपये प्रति लीटर हो जाएगा। महंगाई से परेशान जनता को झटका लगा है,वहीं बढे दामों से महंगाई और बढ़ेगी।

 63.21 प्रति डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल 

एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार ईंधन पर लगने वाले एक्सइज ड्यूटी को बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हो रही है। सऊदी अरब द्वारा तेल की कीमतों में कटौती करने के निर्णय और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रैफिक निति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार सात अप्रैल को ब्रेंट क्रूड में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.21 प्रति डॉलर पर आ गया है। वहीं वेस्ट टेक्ससेस क्रूड की कीमत 59.79 प्रति डॉलर पर आ गया है। 2021 के बाद पहली बार वेस्ट टेक्सस क्रूड 60 डॉलर के निचे आया है।