logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चलती एसटी बस में लगी आग, बड़ी अनहोनी टली


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी से चंद्रपुर जा रही एक एसटी बस के इंजन में आग लग गई। धुआं निकलते देख ड्राइवर ने तुरंत बस को रोक दी और सभी यात्रियों को बस से उतारा गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यह दुर्घटना सोमवार को दोपहर ढाई बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी से चंद्रपुर जाने के लिए बस क्रमांक एमएच 40 एक्यू 6068 पुराने सिंदेवाही के पुराने बस स्टैंड से रवाना हुई। जैसे ही बस थोड़ी दूर पहुंची, इंजन से धुआँ निकलने लगा। यह देखते ही ड्राइवर ने तुरंत बस को रोक दी। इसके बाद परिचालक को सभी यात्रियों को बस से उतारा ने को कहा। जिस समय बस में आग लगी उस समय बस में 48 यात्री सवार थे।