logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नागभीड़-तलोधी महामार्ग के पास बाघ की दस्तक, गाय का पीछा करता आया नजर


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के नागभीड़-तलोधी महामार्ग के पास बाघ की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है। चिंधीमाल, अड्याळमेंढा और जनकापुर के खेतों में बाघ दिखाई देने के बाद किसानों और ग्रामीणों में डर का माहौल है। धान कटाई के मौसम में बाघ की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है।

चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तहसील में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चिंधीमाल गांव के कुछ युवकों को भाकरे पाटील के खेत में एक बाघ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि बाघ एक गाय का पीछा कर रहा था। खेत में बाघ को देखकर ग्रामीणों और युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बाघ वहां से अड्याळमेंढा क्षेत्र की ओर भाग गया।

चिंधीमाल, अड्याळमेंढा और जनकापुर के खेतों में बाघ की गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। फिलहाल धान कटाई का मौसम चल रहा है और बड़ी संख्या में किसान व खेत मजदूर खेतों में काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।