logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में इस वर्ष बारिश का प्रमाण कम रहने से सूखे जैसी स्थिति निर्माण हो गई है। इसी पृष्ठभूमि में विधायक किशोर जोरगेवार ने जिलाधिकारी  के साथ इरई बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान बांध में उपलब्ध जल भंडार, शहर की जलापूर्ति और भविष्य के जल नियोजन की समीक्षा की गई।

वर्तमान में इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष है। ऐसे में चंद्रपुर शहर के नागरिकों पर पानी कटौती का संकट नहीं लाना चाहिए, ऐसी भूमिका विधायक किशोर जोरगेवार ने रखी। उन्होंने कहा कि यदि अगले वर्ष भी बारिश कम होती है तो लगातार दो वर्षों तक शहर को पानी कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है, इसका नियोजन अभी से करना जरूरी है। 

भविष्य में संभावित जल संकट को टालने के लिए उपलब्ध जल भंडार का उचित प्रबंधन और दीर्घकालीन नियोजन करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।