logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग कि अनोखी पहल; बनाया 30×30 फीट का विशाल पिंजरा


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले की सविली तहसील के समदा इलाके में तीन लोगों को मारने और एक व्यक्ति को घायल करने वाले T-122 बाघ को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने एक अनोखी पहल बनाई है। इस बाघ को पकड़ने के लिए 30×30 फीट का विशाल पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक, राज्य में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।

डार्ट से पकड़ने की कोशिश नाकाम

वन विभाग इससे पहले बाघ को डार्ट की मदद से बेहोश कर पकड़ने की कोशिश कर चुका है, लेकिन इन प्रयासों में सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि यह बाघ शिकार के लिए बार-बार उसी इलाके में आता है, लेकिन जैसे ही उसे आसपास इंसानों की हलचल महसूस होती है, वह वहां से भाग जाता है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बाघ एक बार किसी जगह से निकल जाने के बाद दोबारा उसी स्थान पर नहीं लौटता। इसी वजह से वन विभाग के लिए उसे पकड़ना मुश्किल साबित हो रहा है।

नए प्रयोग की सफलता पर नजर

लगातार नाकाम हो रही कोशिशों के बाद वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों और व्यवहार का अध्ययन किया है। इसके आधार पर कम से कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए 30×30 फीट का विशाल पिंजरा लगाने का फैसला लिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या विशाल पिंजरे का यह प्रयोग सफल होगा और इलाके के लोगों को बाघ की दहशत से राहत मिल पाएगी या नहीं।