logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: स्थानीय अपराध शाखा का देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के अष्टभुजा वार्ड में लव इंडिया चर्च के पीछे एक घर से गुप्त रूप से चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा ने गुरुवार, 1 अक्टूबर की रात छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस ने अड्डा चलाने वाली दो महिला दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि देह व्यापार में धकेली गई दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्कान शेख निवासी रॉयनगर, लव इंडिया चर्च के पास, चंद्रपुर और रेशमा उर्फ ताईबुल फातिमा अब्दुल रफीक शेख निवासी टॉवर टेकड़ी, अष्टभुजा वार्ड, चंद्रपुर के रूप में हुई है।

स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे को अष्टभुजा वार्ड स्थित एक घर में महिलाओं से जबरन देह व्यापार करवाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने पंच, सोशल वर्कर और स्थानीय अपराध शाखा के पोलीस कर्मयोगी को साथ लेकर संबंधित स्थान पर जाल बिछाया।

पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को भेजकर अड्डे की पुष्टि की। फर्जी ग्राहक द्वारा संकेत मिलते ही पहले से घात लगाए पुलिस दल ने घर पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई में दोनों महिला दलालों को गिरफ्तार कर दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 22,840 रुपये का सामान जब्त किया है।

इस मामले में दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम, के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं, इसकी आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे कर रहे हैं।