logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस के जश्न में दिखे हनुमान, रामु तिवारी बोले- बजरंगबली ने तोड़ी भाजपा की कमर


-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत मिली है। वहीं पार्टी को मिली जीत का जश्न शहर में भी मनाया गया। शनिवार को जिला और शहर अध्यक्ष रामू तिवारी की अगुवाई में  कस्तूरबा चौक पर कार्यकर्ता जमा हुए और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने  पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जश्न के दौरान हनुमान जी भी मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तिवारी ने कहा, "बजरंग बली ने कांग्रेस को आशीर्वाद देते हुए भाजपा की कमर तोड़ दी है। कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव का परिणाम आज शनिवार 13 मई को घोषित किया गया। इसमें कर्नाटक राज्य की जनता ने भ्रष्ट भाजपा सरकार को नकार दिया और कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास दिखाते हुए स्पष्ट बहुमत दिया।"

तिवारी ने कहा, "कर्नाटक  में भाजपा ने तोड़-फोड़ की राजनीति कर सरकार बनाई। इस दौरान उन्होंने विकास की राजनीति के बजाय भ्रष्टाचार करना पसंद किया। इसलिए राज्य में भाजपा सरकार को 40 प्रतिशत सरकार के रूप में मान्यता दी गई थी। इस सरकार के कार्यकाल में कर्नाटक राज्य की जनता तंग आ चुकी थी। इसलिए बीजेपी नेताओं के लिए इस चुनाव में विकास पर वोट मांगना मुमकिन नहीं था। अंत में उन्हें जय बजरंग बली का जाप करना पड़ा। हालांकि बीजेपी नेताओं के पाखंड को पहचानते हुए वहां की जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया।"

इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई।