logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जल्द शुरू होगी नागपुर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, मुनगंटीवार की मांग पर रेल मंत्री दी सकारात्मक प्रतिक्रिया


चंद्रपुर: नागपुर से हैदराबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इसके तहत जल्द ही इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। ज्ञात हो कि, राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मार्ग पर ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था, जिसे मंत्री द्वारा स्वीकार करते हुए पत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 

साढ़े छह घंटे में पहुंचेगी ट्रेन 

नागपुर-हैदराबाद की दूरी 581 किमी है। इसके लिए मौजूदा एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में आम तौर पर दस घंटे लगते हैं। वहीं वंदेभारत से यह सफर लगभग आधा हो जाएगा। वंदे भारत के शुरू हो जाने के बाद हैदराबाद पहुंचने का समय दस घंटे से घटाकर साढ़े छह घंटे हो जाएगा। 

सुबह छह बजे रवाना होगी ट्रेन 

वंदे भारत ट्रेन नागपुर स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी। वह दोपहर 12:30 बजे हैदराबाद पहुंचेंगी। यह एक्सप्रेस हैदराबाद से दोपहर 1:30 बजे चलकर रात 8:00 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह 'वंदे भारत एक्सप्रेस' बल्लारशाह, सिरपुर, कागजनगर, रामगुंडम, काजीपेठ स्टेशनों पर रुकेगी। इसी के साथ वर्धा के सेवाग्राम में भी ट्रेन को स्टॉपेज देने की मांग वर्धा सांसद रामदास तडस ने रेल मंत्री से की है। 

व्यापारियों को होगा बड़ा लाभ 

उपराजधानी और हैदराबाद के बीच वंदे भारत चलने से सबसे ज्यादा व्यापारियों को फायदा होगा। व्यापारिक शहर होने के नाते दोनों शहरों में बड़ी संख्या में लोग आना जाना करते हैं। ट्रेन से जहां 10 घंटे लगते हैं, वहीं सड़क मार्ग से छह घंटे के अंदर हैदराबाद पंहुचा जा सकता है। इस कारण अधिकतर लोग सड़क मार्ग से जाते हैं, वहीं वंदे भारत के शुरू हो जाने के बाद जो लोग सड़क रास्ते से जाते हैं वह ट्रेन से जाना शुरू कर देंगे। इससे एक तरफ जहां उनका समय बचेगा, वहीं दूसरी तरफ पैसे भी बचेंगे।