logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुराने विवाद में युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती


चंद्रपुर: पुराने विवाद में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे 100 से ज्यादा टांके लगाए हैं। फ़िलहाल युवक खतरे से बाहर है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद शेख हबीब है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान निसार खान और शाहनवाज शेख हैं। घटना शुक्रवार को लालपेठ इलाके के मोहम्मदिया वार्ड में साढ़े नौ बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपियों के बीच के विवाद चल रहा था। मोहम्मदिया वार्ड में एक कार्यक्रम में दोनों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद ने फिर से दोनों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते एक हथियार से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस बीच, मोहम्मद शेख हबीब की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को दोनों को जिला जेल भेज दिया गया. आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक रमीज मुलानी द्वारा की जा रही है।