logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन हादसा- मृत महिला को पांच लाख के मुआवज़े का ऐलान,परिवार ने दान की आंख


चंद्रपुर- बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन में हुई दुर्घटना में मृत महिला नीलिमा रंगारी को सीएम एकनाथ शिंदे ने पांच लाख रूपए मदत का ऐलान किया है.इस घटना पर दुख जताते हुए जख्मियों का इलाज सरकारी खर्च से दिए जाने की सूचना जिला प्रशासन को दी है.वही दूसरी तरफ इस हादसे में मृत महिला के परिवार ने एक साहसी फैसला लेते हुए मृत नीलिमा की आंखे दान करने का फैसला लेते हुए। नेत्रपेटी को आंखे दान दी है.चंद्रपुर जिले के एकेरी वार्ड में मृत महिला अपने परिवार के साथ रहती थीं.पिछले साल भी वो एक दुर्घटना का शिकार हुई थी.हालाँकि इससे वो उबार गयी थी.परिवार ने मृत नीलिमा के निर्णय के तहत ही नेत्रदान किये जाने का फ़ैसला लिया है.
 
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर  रेल्वे फुट ओवर ब्रिज का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. रविवार शाम करीब सवा पांच बजे स्टेशन पर काजीपेठ - पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बल्लारशाह स्टेशन पर पहुँचने वाली थी। अमूमन  ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 या 5 पर ही आती है. जिससे इस ट्रेन को पकड़ने के लिए यात्री उसी प्लेटफार्म पर इन्तजार कर रहे थे. लेकिन ट्रेन के स्टेशन पर आने के कुछ समय पहले ही उसके दूसरे प्लेटफार्म पर आने का अनाउंसमेन्ट  होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई. सभी जल्दी-जल्दी दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज से जाने लगे।  तभी अचानक से करीब 50 साल पुराने  ब्रिज का स्लैब टूट गया और ब्रिज पर मौजूद कई लोग नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। अधिकांश  यात्री  हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आये थे.  जिससे वे बुरी तरह घायल से हो गए. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा -तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को  ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया।  जबकि कुछ यात्रियों को  अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। वैसे गनीमत रही कि जब ये हादसा हुआ तब ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई थी.इस हादसे को लेकर जाँच का आदेश दे दिया गया है. इस हादसे में मृत महिला नीलिमा रंगारी  के परिजन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्काल पांच लाख रुपए के मदद का एलान किया है। साथ ही रेलवे द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख जबकि मामूली गायकों रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।