logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 5 फरवरी को होगा का मतदान, 7 को मतगणना, दो चरणों में होगा चुनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Chandrapur

भाजपा ने चंद्रपुर चुनावी टीम की घोषित, किशोर जोरगेवार शहर, देवराव भोंगळे संभालेंगे ग्रामीण कमान; मुनगंटीवार का नाम गायब


चंद्रपुर: महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावी ऐलान के साथ ही चंद्रपुर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीतियों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपने मोर्चे को मज़बूती देने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने विधायक किशोर जोरगेवार और विधायक देवराव भोंगळे को क्रमशः चंद्रपुर शहर और चंद्रपुर ग्रामीण के चुनाव प्रमुख के रूप में नियुक्त कर चुनावी रणभेरी बजा दी है।

दिसंबर महीने में चंद्रपुर जिले की दस नगरपरिषदों और एक नगर पंचायत के चुनाव संपन्न होंगे, जबकि जनवरी में चंद्रपुर महानगरपालिका का चुनाव होणे वाला है।इसी पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी मशीनरी को गति देते हुए राज्य स्तर पर चुनाव प्रमुख और प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

चंद्रपुर शहर महानगर के लिए विधायक किशोर जोरगेवार को चुनाव प्रमुख तथा पूर्व सांसद अशोक नेते को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीं, चंद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए विधायक देवराव भोंगळे को चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रभारी के रूप में अशोक नेते को ही दायित्व सौंपा गया है। भाजपा की इस घोषणा के साथ जिले में पार्टी की चुनावी रणनीति अब लगभग स्पष्ट हो गई है।

हालांकि, इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का नाम न होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि इस निर्णय से पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व में हल्की असहजता और असंतोष की भावना देखी जा रही है।