logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर बना देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 45 डिग्री के पार, हीटवेव अलर्ट जारी


चंद्रपुर: शहर का गर्मी का पुराना रिश्ता एक बार फिर सामने आया है। इस बार चंद्रपुर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अप्रैल महीने में ही झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। विदर्भ के अन्य जिलों की तुलना में चंद्रपुर का तापमान हर बार सबसे अधिक होता है, और इस बार भी वही स्थिति बनी हुई है।

चंद्रपुर का तापमान देश के रेगिस्तानी इलाकों से भी ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे यह शहर गर्मी के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने चंद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है।

प्रशासन की अपील

हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि धूप में निकलते समय सिर को ढकें, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण हिट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। चंद्रपुर के लिए आने वाले दो महीने और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन और नागरिक दोनों को सतर्क रहना होगा।