logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सिटीपीएस की चिमनियां कर रही है राख की बारिश, प्रबंधक की लापरवाही के कारण लोंग त्रस्त


दुर्गापुर: पिछले कुछ दिनों से पहले से थोड़ा ज्यादा ही चिमनियों का धुआं व राख आस पास के गांवों में फैल रहा है। इस कारण यहाँ के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। चिमनियों के राख और धुंआ के बढ़ोतरी से और मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रदूषण के कारण आस पास का क्षेत्र में कुहासा सरीखा हो गया। चिमनियों का राख वाला धूल लोंगों के ऊपर गिर रहा है। साथ ही राख उड़ते हुए घर के अंदर तक पहुंच रहा है। जिससे घर के अंदर के फर्श, सोफे, बिछावन पर धूल जमा हो रहा है।

5 चिमिनियों से धूल मिश्रित धुआँ निकलने से प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, इससे गाँव वासियों का जीना दूभर हो गया है। दुर्गापुर, उर्जानगर, पदमापुर,भटाली, राष्टवादी नगर, तुलसीनगर, बापटनगर, वैद्यनगर, तुकुम ,समता नगर, नेरी, कोंडी, वेंडली, अंबोरा, खैरगाँव ,लखमापुर, पदमापुर बस्ती बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं। सड़क पर चलने वाले और शटर खोलकर दुकान में बैठने वाले ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दुकान में रखे सामान पर कोयले का राख वाला धूल बैठ रहा है।

राख की बारिस

भले ही बादल नहीं बरस रहे हो लेकिन सिटीपीएस प्रबंधन की कृपा से क्षेत्र में लगातार राख की बारिस हो रहा है। आस पास के ग्रामपंचायतों उर्जानगर, दुर्गापुर, पदमापुर और अंबोरा जैसे ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव को सिटीपीएस प्रबंधन से बात करनी चाहिए, लेकिन उन्हें अपने ही हिसाब - किताब इतनी ज्यादा है कि उन्हें लोंगो के भले का काम का ध्यान ही नहीं आता है।

जिलापरिषद, पंचायत समिति और चंदपुर महानगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के समय समाप्त होने के कारण जनसेवा से दूर  है। परन्तु दो -दो विधायक और संसद को क्षेत्र में रहते सिटीपीएस प्रदूषण फैलाने में लगी है। जिससे क्षेत्र की जनता परेशान है परन्तु जनप्रतिनिधियों राज्य सभा चुनाव में व्यस्त है।