logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इलाज कराने मध्यप्रदेश गया परिवार दुर्घटना का हुआ शिकार, चार की मौत


चंद्रपुर: भद्रावती से मध्यप्रदेश इलाज करने गया परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों और घायलों की पहचान कुंदा बडोले (52), गिरीश बडोले (32) और मोनाली चौधरी (बड़ोले) और विजय गणपत बडोले (58) हैं। वहीं बबीता गिरीश बडोले व दो छोटे पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी भद्रावती शहर के रहवासी हैं। यह हादसा 16 अप्रैल को गोंदिया के किरणापूर नजिक नेवरागाव कला के हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी में श्रीनगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बस चालक विजय गणपत बडोले अपने परिवार सहित रविवार 16 अप्रैल को उस समय सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए, जब उनका चार पहिया वाहन मध्य प्रदेश के बैहर में कुमादेही जा रहा था। जैसे ही वाहन किरणापूर नजिक नेवरागाव कला के पास पहुंचे सामने से आ रहे एक दोपहिया को बचाने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में विजय की पत्नी, बेटा और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं विजय सहित उनकी बहु और दोनों पोते गंभीर घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए गोंदिया  के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह विजय की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।