Chandrapur: स्लैब से गिरने से किसान की मौत

चंद्रपुर: घर के स्लैब से रात के समय सीढियों से उतरते समय संतुलन बिगडने के कारण एक युवा किसान की मौत हो गई। यह घटना मूल तहसील के नांदगांव वार्ड क्र। 1 में हुई।मृतक का नाम राजू मोरे है। राजू दिन भर खेत में काम करने के बाद घर आया था। और रात का भोजन कर स्लैब पर सोने चला गया। रात में लघुशंका निवारण के लिए सीढियों से उतरते समय उसका संतुलन बिगडने से वह नीचे आ गिरा। उसे उपजिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में पत्नी, पुत्री, माता पिता, दो भाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin
News Admin