logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: करंट लगने से पिता की मृत्यु, बेटा गंभीर जखमी; फसलों को पानी देते समय हुवा हादसा


चंद्रपुर: खेत में मिर्च व मक्के की फसल को पानी देने गए किसान पिता-पुत्र को करंट लग गया। इसमें पिता की मौत हो गई तो लड़का घायल हो गया। घटना सावली तहसील के सोनापुर की है। मृतक किसान पिता की पहचान तेजराव दादाजी भुरसे (उम्र 62) और घायल बेटे की पहचान दिनेश तेजराव भुरसे (उम्र 32) के रूप में हुई है। दिनेश भुसरे को इलाज के लिए गडचिरोली जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भुरसे ने अपने खेत में मिर्च और मक्के की फसल लगाई है। वह पत्नी व बेटे दिनेश के साथ खेत में पानी देने गया था। शाम को पानी देते समय बिजली का तार छू गया। पिता को करंट लगा देख बेटा बचाने गया। बेटे को भी करंट लग गया। पति और बेटे को करंट का झटका लगा देख पत्नी की चीख पडी। इसी दौरान आसपास के खेतों से किसान आ गए। उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

 दोनों को अस्पताल में भरती किया गया। परंतु डाक्टर ने पिता को मृत घोषित किया। बेटे को प्राथमिक उपचार हेतु गडचिरोली के जिला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना सावली पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक बनसोड़, पीएसआई चिचघरे, एएसआई पीतांबर खरकाटे, एनपीसी विशाल दुर्योधन मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।