logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कार और ट्रैवल्स में भीषण भिड़ंत, बच्ची समेत छह की मौत


चंद्रपुर: नागपुर से चंद्रपुर की तरफ आरही एक कार और विपरीत दिशा से आरही एक कार में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके और दो लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहन विजय राउत (30), ऋषिकेश विजय राउत (28), गीता विजय राउत (45), सुनीता रूपेश फेंडर (40), प्रभा शेखर सोनवाने (36), यामिनी रूपेश फेंडर (9) के रूप में हुई है। सभी नागपुर के चंदननगर के रहवासी है। हादसा दोपहर के करीब नागपुर-नागभीड रोड स्थित कान्पा गांव के पास हुआ। हादसा कटना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, कार को काटकर शव निकाला गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी सभी लोग कार क्रमांक MH49BR2242 से नागपुर से ब्रम्हपुरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार कानपा गांव के पास के पास पहुंची सामने से आरही एआरबी ट्रवल्स की बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गया। वहीं इस हादसे में दो परुष और दो महिलाओं की मौकेपर ही मौत हो गई,वहीं बच्ची और एक महिला को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की भी मौत हो गई। 

हादसा कितना भीषण था कि, कार पूरी तरह चिपक गई। सभी शव कार के अंदर फंस गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर सभी को पोस्टमार्टम के लिए नागभीड अस्पताल भेज दिया है।