logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अलंकार सिनेमा में लगी आग, जलकर ख़ाक हुआ थियेटर


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी तहसील के एकमात्र सिनेमा घर में आग लग गई। जिसमें पूरा थियेटर जलकर राख हो गया। यह हादसा गुरुवार आधी रात को हुआ। इस हादसे में सिनेमा घर रखा सभी सामन जलकर ख़ाक हो गया। जिसमें सिनेमा मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी ने दरवाजा खोला तब यह घटना सामने आई। गनीमत यह रही कि, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कोई मौजूद नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात थियेटर के कर्मचारी बंद कर गए, लेकिन रात को अचानक थियेटर को आग लग गई। दरवाजा बंद होने के कारण घटना का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी ने दरवाजा खोला तब यह बात सामने आई। इस हादसे में मशीन, स्क्रीन, स्क्रीन के पीछे की आवाज, बिजली का सामान पूरी तरह से जल गया और मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस बीच, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वास्तव में यह आग कैसे लगी।