logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ ख़ाक; लाखो का नुकसान


चंद्रपुर: जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के पिंपलगांव भोसले निवासी प्रमोद अशोक टिकाले के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस हादसे में घर में जलकर पूरी तरह ख़ाक हो गई। इस घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी, लेकिन अग्निशमन की गाडी आने तक जलकर पूरी तरह ख़ाक हो गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर के अंदर रखा सामान धु-धु कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसयों ने इस बात की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। जानकारी के आधार पर पुलिस के साथ अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया।

शेड से बचे कई घर

जिस घर में आग लगी थी उस पर शेड लगा हुआ था। जिससे आग ज्यादा भड़क नहीं पाई। इसके कारण आस-पास को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अगर शेड नहीं होता तो आस-पास के कई घरों को आग अपने लपेटे में ले लेती। हालांकि, इस आग में लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने कुछ दिन पहले ही नई चक्की खरीदी थी, वह भी इसमें जलकर ख़ाक हो गई।