logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पिकअप ने राहगीर को उड़ाया; हादसे में दी की मौत, 13 गंभीर जख्मी


चंद्रपुर: तेलंगाना राज्य से धान की रोपाई (रोवणं) का काम पूरा कर लौट रहे मजदूरों के साथ आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नांदगाव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य मजदूर घायल हो गए। यह दुर्घटना आज, बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे नांदगाव स्थित लकी बार के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक MH 34 BZ 3127) डोंगरहल्दी निवासी मजदूरों को लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में शौच के लिए गए स्थानीय निवासी हरिदास मेटपल्लीवार (35 वर्ष) को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद चालक का नियंत्रण पूरी तरह खो गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार डोंगरहल्दी निवासी श्रीमती वनिता भिकारू मरस्कोल्हे (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिकअप में सवार 13 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए चंद्रपुर के जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार मूल के उपजिला अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मूल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।