logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: परिवार के साथ चूल्हे पर खाना बनाते दिखे सचिन तेंडुलकर, तस्वीर हुई वायरल 


चंद्रपुर: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ताडोबा-अंधारी वाघ परियोजना के दौरे पर हैं। इस दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि, बेटी सारा सहित कई दोस्त भी शामिल हैं। इस दौरे के दौरान सचिन और उनके परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सचिन अपनी पत्नी और बेटी के साथ खाना बनाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अर्जुन को भी याद किया। 

सचिन ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की। इसमें देखा जा सकता है कि, सचिन चूल्हे में आग जलाने के लिए फूंक रहे है। वहीं उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा बाजू में बैठे हुए हैं। तस्वीर के साथ सचिन ने के मैसेज भी लिखा, :ऐसा नहीं है कि हर दिन आप अर्धशतक मारते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो यह उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लायक होता है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। हाल ही में एक शांत शांत गांव में अपनी टीम - मेरे परिवार के साथ विशेष 50 मनाया! पुनश्च: अर्जुन को बहुत याद किया क्योंकि वह आईपीएल में व्यस्त है।" 

ज्ञात हो कि, सचिन परिवार के साथ गुरुवार और शुक्रवार को ताडोबा में जंगल सफारी पर गए थे। इसी ट्रिप पर शुक्रवार को सचिन और अंजलि ने अलीजांज़ा जिला परिषद स्कूल में छात्रों को यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग वितरित किए गए और इसके बाद सफारी के लिए निकल गए। वह शनिवार को फिर से सफारी पर जाएंगे और सचिन रविवार को अपनी पत्नी अंजलि और दोस्तों के साथ वापस मुंबई जाएंगे।