logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ शिक्षक ने की अभद्र हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बल्लारपुर: बल्लारपुर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां 13 वर्षीय छात्रा ने 55 वर्षीय शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक गरीब बच्चों को अपने घर बुलाता है और मुफ्त ट्यूशन देता है। सभी बच्चों के साथ पीड़ित छात्रा भी शिक्षक के पास पढ़ने जाती है। छात्रा का आरोप है कि एक दिन टीचर ने उसे अपने बेडरूम में बुलाया और फिर उसे बिस्तर पर लेटने के लिए मजबूर किया और उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह छात्र बाहर निकला। डरी सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।

अगले दिन वह फिर से पढ़ाने चली गई। आरोप है कि शिक्षक ने खुद ही उसके साथ दोबारा ऐसा ही किया। इस पर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को सारी बात बताई। बच्ची से जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर बल्लारपुर थाना पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।