logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सुधीर मुनगंटीवार ने दी श्रद्धांजलि, कहा- निधन का समाचार दुखद और स्तब्ध करने वाला


चंद्रपुर: चंद्रपुर, अरनी और वाणी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश उर्फ ​​बालू धानोरकर का आज तड़के निधन हो गया। उन्होंने 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। इस बीच राज्य के वन, सांस्कृतिक एवं मत्स्य मंत्री व चंद्रपुर जिला पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शोक व्यक्त किया है।

मुनगंटीवार ने लिखा, “चंद्रपुर, आर्नि और वाणी लोकसभा क्षेत्र के सांसद बालू धानोरकर के निधन का समाचार दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। खा धानोरकर जनहित के लिए आक्रामक रुख अपनाने के लिए जाने जाते थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तीन दिन पहले 27 मई को सांसद धानोरकर के पिता का निधन हो गया ,वहीं आज उनका। मैं माता महाकाली प्रार्थना करता हूँ कि असामयिक निधन से उनके परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, उससे उबरने की शक्ति दें।”