logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गुरुवार को शहर का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज, बना दुनिया का सबसे गर्म शहर


चंद्रपुर: अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही सूरज देवता अपने रौद्र रूप में आ गये हैं। गुरुवार को जिले का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ चंद्रपुर राज्या और देश का नहीं बल्कि दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया। 

ज्ञात हो कि, पिछले तीन दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। 11 अप्रैल को चंद्रपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 12 अप्रैल, बुधवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तापमान में तेजी दर्ज की गई। आज का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

दुनिया का सबसे गर्म शहर 

आज दर्ज हुए तापमान के बाद चंद्रपुर दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। चन्द्रपुर के बाद सेनेगल के कोल्डा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं भारत के कुरनूल में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में चंद्रपुर के तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जतायी है।