logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: किरायेदार ही निकला हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: शहर के छतरपुर के चोरखिडकी निवासी 65 वर्षीय शर्मिला सकदेव की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। किरायेदार ने ही महिला की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, पुराने किराये विवाद में आरोपी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की थी। आरोपी का नाम अनूप सदानंद कोहपरे (उम्र 25) है। वह गोंडपिंपरी तहसील के वडकुली का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों से वह काम के सिलसिले में चंद्रपुर में रह रहा है। वह एक होटल में काम करता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरखिडकी स्थित शर्मिला सकदेव के मकान में किराए पर रह रहा था। आरोपी पर पिछले कुछ महीनों से मकान का किराया बकाया था। इसको लेकर बुजर्ग महिला ने उसे काफी फटकार लगाई थी, इस कारण वह रूम छोड़कर चला गया। हालांकि, कुछ दिनों के बाद यह वापस आ गया। कमरा देने से मना करने पर भी वह एक साथी के यहां रहने लगा। लेकिन इसके बावजूद उसका वही पुरानी स्थिति जारी रही। इसको लेकर लगातार बुजुर्ग महिल और आरोपी के बीच विवाद होता रहता था। पिछले कुछ दिनों में सुवर्णा बकाया वसूली के लिए फिर से अनूप के पास गई। तब उसे बहुत गुस्सा आया और तभी से उसने उसे मारने की योजना बनाई। 

मंगलवार 16 मई को दोनों में झगड़ा हुआ था। धक्का देने के कारण बुजुर्ग महिला निचे गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालाँकि, अनूप का गुस्सा कम नहीं हुआ था। बुजुर्ग के गिरते ही उसने उसका गला घोंट दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोप वहां से फरार हो गया। बचने के लिए वह घर में लगे सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) लेकर भाग गया। 

घटना की खबर लगते ही मोहल्लावासियों  का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद रामनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। रामनगर पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम उसके गांव वडकुली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।