logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ और इंसानों के बीच बढ़ी जंग, फिर गई एक व्यक्ति की मौत


चंद्रपुर: गांव के समीप जंगल में मोहा के फूल लेने गया एक व्यक्ति को बाघ ने हमला कर मार डाला। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नागभीड़ के पास तुकुम ग्रुप नंबर 605 में सामने आई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अरुण महादेव रंधाये (56) के रूप में हुई है।

अरुण  मंगलवार सुबह गांव के पास जंगल में फूल लेने गया था। फूल तोड़ने के दौरान बाघ ने हमला कर दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन व आस-पड़ोस के लोग जंगल में गए तो उसकी लाश मिली। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील हजारे काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भिजवाया।

दहशत में नागरिक

पिछले चार महीनों में नागभीड तहसील में बाघ के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 12 मार्च 2023 को नागभीड़ के समीप शिवटेकड़ी के समीप बाघ के हमले में एक की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद नागरिकों में दहशत फैल गई है। इस समय महुआ के फूल तोड़ने का सीजन चल रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। यहां के नागरिक इन घटनाओं को रोकने की मांग कर रहे हैं।