logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: घर के बाहर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत 


चंद्रपुर: जिले में लगातार गर्मी बढ़ती जारही है। सोमवार को जिले के तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गई। गर्मी के बढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक घर के बाहर सोना शुरू कर दिया है। लेकिन, जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला जिले के व्याहाड खुर्द उप वन क्षेत्र में विरखाल चक से सामने आया है, जहां घर के बाहर सो रही महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। यह वाकया रात दो बजे के करीब हुई। मृतक महिला का नाम मांडबाई एकनाथ सिदाम (53) है।

मिली जानकारी के अनुसार, घर के बाहर एक बिस्तर पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। रात करीब 2 बजे महिला पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए उसे जंगल की तरफ ले गया। हालांकि, महिला के चिल्लाने और परिवारवालों के बाहर आने पर बाघ जंगल में भाग गया। हालांकि, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सावली वन क्षेत्र व पाथरी पुलिस को दी गई। वे रात में घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक महिला के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सावली ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। वन विभाग ने तत्काल परिवार को 25 हजार की मदद की है। लेकिन बाघ के भय व आतंक से क्षेत्र के ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।