logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इलेक्ट्रिक पोल लेकर जा रहा ट्रेक्टर पलटा, दो की मौत


चंद्रपुर: बिजली के खंभे लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो जख्मी हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मिथुन पांडुरंग मड़ावी, अंकुश राजू गांदरशिरवार के रूप में हुई है। वहीं सुभाष रणदिवे और ईश्वर मंडावकर घायल हैं। सभी मजदूर मूल तहसील के केलजार के रहने वाले हैं। यह घटना शुक्रवार दोपहर पिपरी दीक्षित-भंजारी मार्ग पर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल तहसील के कई क्षेत्रों में बिजली का काम शुरू है। इसी काम के लिए ट्रेक्टर में लगा हुआ था। शुक्रवार को ट्रेक्टर अपने काम के लिए खंभे लेकर निकले। जैसे ही पिपरी दीक्षित-भंजारी मार्ग पर पहुंची तभी ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्राली में में बैठे सभी चार मजदुर निचे दब गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो का इलाज अभी भी जारी है। 

घटना की जानकारी तुरंत मूल पुलिस को दी गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। आगे की कार्रवाई बाल पुलिस द्वारा की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रॉली पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस विभाग की लापरवाही का फायदा उठाकर कृषि कार्य के लिए किराए पर लिए गए अधिकांश ट्रैक्टरों से भारी ढुलाई की जाती है। इसी के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।