logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सामने से आरहे ट्रक ने मारी कार को टक्कर, डॉक्टर पति-पत्नी की मौत


चंद्रपुर: वानी-वरोरा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान डॉ. अश्विनी गौरकर- जादे (31) और डॉ. अतुल गौरकर के रूप में की गई है। मृतक महिला डॉक्टर मारेगांव में क्लिनिक चलाती थी, वहीं पति स्थित भालचंद्र क्लीनिक चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में कार्यकर्ता थे। यह घटना आज बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर दंपति अपनी कार संख्या एमएच 34 एकेएम 4240 से किसी निजी काम से नागपुर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या एमएच 34 बीजेड 2996 ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक कार को करीब एक सौ से डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। इस हादसे में डॉ. अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए चंद्रपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में भद्रावती के पास उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। माता-पिता की मृत्यु के कारण उनका डेढ़ साल का बच्चा अनाथ हो गया। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद वरोरा शहर में शोक की लहर है। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।