logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मंदिर जा रहे पर्यटकों पर मधुमक्खी के झुंड ने किया हमला; दो की मौत, चार घायल


चंद्रपुर: नागभीड तहसील के सेवन सिस्टर्स हिल्स पर बड़ा हादसा हो गया। जहां मधुमक्खियों के हमले में दो  लोगोई की मौत हो गई और चार घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नागपुर के अशोक मेंढे और गुलाबराव पोचे शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 60 साल है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, वहीं शाम तक दोनों शवों को पहाड़ी से निचे लाया गया।

नागभीड तहसील में पहाड़ी क्षेत्र है, जिसे सेवन सिस्टर्स हिल्स के नाम से जाना जाता है। यह एक पर्यटन स्थल है। इसके अलावा जंगल में महादेव का मंदिर है। एक तरफ महादेव के दर्शन होते हैं। दूसरी ओर वन क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं।  इस कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। चूंकि कल छुट्टी थी तो नागपुर से दो परिवार इस जंगल में घूमने गए थे।

जंगल में जाते समय इलाके में बड़ी संख्या में मधुमक्खी के छत्ते हैं। इन मधुमक्खियों के छत्ते ने सैलानियों पर किया हमला मधुमक्खी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग महादेव के दर्शन करने के लिए मंदिर की तरफ जा रहे थे।  लेकिन चूंकि यह पहाड़ बहुत कठिन है, इसलिए दोनों मृतक नीचे नहीं आ सके। मधुमक्खी के हमले में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। इसके बाद पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। हालांकि, दुर्गम क्षेत्र होने के कारण शावकों निचे लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिर रात 11 बजे स्थानीय एनजीओ की मदद से शवों को नीचे उतारा गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।