logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चलते-चलते बीच जंगल में बंद पड़ी ट्रेन, यात्री पटरियों पर पैदल चलकर पहुंचे रेलवे स्टेशन


चंद्रपुर: हमने अक्सर देखा है जब बीच सड़क बस या वाहन ख़राब हो जाती है। जिससे उक्त वाहनों से यात्रा करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या कभी किसी ट्रेन के बीच रास्ते ख़राब होने की खबर सुनी है। नहीं न लेकिन ऐसा हुआ है। वह भी चंद्रपुर जिले से, जहां चांदाफोर्ट और गोंदिया के बीच चलने वाली पैसेंजर अचानक चलते-चलते बीच जंगल में ख़राब हो गई। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो लोग पैदल चलकर वापस स्टेशन पहुंचे।

गोंदिया-चांदाफोर्ट के बीच पैसेंजर ट्रेन संख्या 58805 चलती है। यह सुबह 10.20 बजे चांदाफोर्ट से निकलती है और दोपहर 16:25 बजे गोंदिया पहुंचती है। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में छात्र, नौरीपेशा लोग आना-जाना करते हैं। मंगलवार को अपने तय समय पर ट्रेन  चांदाफोर्ट से निकली लेकिन चार किलोमीटर जाने के बाद ही वह ख़राब हो गई। अचानक जंगल में ट्रेन के रुकने के कारण यात्रियों में भय का वातावरण हो गया। वहीं कई घंटे इंतजार करने के बाद जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी।

बीच जंगल में ट्रेन खाड़ी होने के कारण यात्रियों में डर का माहौल था ,वहीं काफी समय इंतजार करने के बाद जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो यात्री अपना सामना लेकर वापस चांदाफोर्ट की तरफ चल दिए। और करीब एक घंटे पैदल चलने के बाद सभी चांदाफोर्ट स्टेशन पहुंचे। हालांकि, ट्रेन किस कारण ख़राब हुई यह अभी तक सामने नहीं आया है। खबर मिलने तक ट्रेन बीच जंगल में ही खड़ी थी।