logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पत्नी ने चिकन बनाने से किया इनकार, शराबी पति ने किया हमला


चंद्रपुर: रंगपंचमी के दिन चंद्रपुर शहर में मामूली विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह से पीटपीटकर घायल कर दिया। शहरपुलिस ने आरेापी पति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जिले भर में रंगपंचमी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा था। अनुचित घटना ना हो इसके लिए पुलिस ने शहर में कडे बंदोबस्त रखते थे। शहर के पठानपुरा क्षेत्र में चिकन नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। 

सुबह के समय राजेश कश्यप शराब के नशे में आया और पत्नी से चिकन खाने की इच्छा जतायी।पत्नी ने कहा कि सुबह का भोजन तैयार कर चुकी है चिकन वह शाम को बनायेगी। इस पर राजेश का पारा चढ गया और उसने आंगन में रखा लकडी का डंडा लाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। उसे जान से मारने धमकी देकर फरार हो गया।

घायल महिला की चीख सुनकर उसकी ननद बचाने दौडी और उसे गंभीर अवस्था में जिला सामान्य अस्पताल में भरती किया गया। महिला के रपट पर आरोपी राजेश कश्यप पर विभिन्न् धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शहर पुलिस ने पठानपुरा परिसर के एक पानठेले से गिरफ्तार किया।