logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में नागरिकों का OYO पर फूटा गुस्सा, होटल जाने की मांग को लेकर किया भजन प्रदर्शन


चंद्रपुर: पिछले छह महीनों में, बल्लारपुर वालन मार्ग और चंद्रपुर शहर के अन्य क्षेत्रों में OYO होटलों की संख्या में वृद्धि हुई है। ये होटल अब जोड़ों के लिए सस्ती दरों पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुख्यात हो गए हैं।

अकेले बल्लारपुर लूप रोड पर OYO लिखे हुए 14 से अधिक होटल हैं। यह ओयो होटल शहर के अन्य हिस्सों में भी विकसित हुए हैं। इन होटलों ने सरकार, नगर पालिका या OYO से अनुमति लिए बिना धड़ल्ले से अश्लील प्रवृत्ति का प्रचार कार रहे हैं।

बल्लारपुर के वालन मार्ग पर प्राचीन अष्टभुजा मंदिर के बगल में एक नवनिर्मित होटल पर ओयो का बोर्ड लगाए जाने के बाद नागरिकों का फूटा है। प्रशासन को इसकी जानकारी देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इससे गुस्साए नागरिकों ने ओयो को हटाने की मांग को लेकर होटल के सामने भजन प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को देखते हुए चंद्रपुर विधायक किशोर जोर्गेवार ने भी प्रशासन से अनाधिकृत होटलों को हटाने की मांग की है। जोर्गेवार ने यह भी कहा कि इससे समाज खराब होगा और लड़कियों को भी फंसाया जाएगा। अब चंद्रपुरवासियों का ध्यान इस बात पर है कि सरकार इस अहम मुद्दे पर क्या भूमिका निभाती है। 

देखें वीडियो: