logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेंदुआ ने महिला पर हमला कर किया जख्मी, सात घंटे के बाद वन विभाग ने पकड़ा 


चंद्रपुर: जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है। रोजाना किसी न किसी के घायल होने की जानकारी साती रहती है। ऐसी ही एक घटना ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के वैगांव में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद वह घर में घुस गया। जिसे सात घंटे के बाद वन विभाग ने पकड़ने में कामयाबी मिली। इस घटना के बाद इलाके में भय  का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर बफर वन क्षेत्र के मालम उपक्षेत्र के तहत आने वाले वैगांव में एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे एक घर में फंसा लिया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए कदम उठाए।  लेकिन वह उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुए।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई टीम और शूटरों और डॉक्टरों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया। सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया।