logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ नाचना प्रकाश देवताले को पड़ा भारी, नाना पटोले ने जिला अध्यक्ष पद से हटाया


रिपोर्ट: पवन झबाड़े, एडिटिंग: रवि शुक्ला

चंद्रपुर: बाजार समिति चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के जिला अध्यक्ष देवराव भोंगळे (Devraj Bhongle) के साथ नाचना प्रकाश देवताले (Prakash Devtale) को भारी पड़ गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने देवताले को तत्काल प्रभाव से जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसी के साथ शहर अध्यक्ष रामू तिवारी (Ramu Tiwari) को जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को पार्टी ने लेटर जारी कर दी।

ज्ञात हो कि, चंद्रपुर बाजार समिति चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थित पैनल को जीत हुई थी। वहीं राज्य में पार्टी के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर के समर्थित पैनल को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश देवताले और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवराव भोंगळे जमकर नाचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर देवताले का जमकर आलोचना हुई थी। 

गठबंधन करना पार्टी विरोधी कृत्या 

पटोले द्वारा जारी लेटर में कहा कि, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में भारतीय जनता पार्टी के विरोध में खड़े हुए हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने किसी भी तरह से भाजपा के साथ समझौता नहीं करने की बात पहले बताई थी, लेकिन इसके बावजूद चंद्रपुर बाजार समिति में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा गया। चेतवानी के बाद भी यह काम पूरी तरह पार्टी विरोधी है और इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया। इस कारण तत्काल प्रभाव से चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद से हटाया जाता है।”

वडेट्टीवार और धानोरकर के बीच चल रहा कोल्डवार 

चंद्रपुर कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर विजय वडेट्टीवार और सांसद बालू धानोरकर के बीच कोल्डवार जारी है। गाहे बगाहे दोनों नेता की यह लड़ाई सामने आती रहती हैं। प्रकाश देवताले विजय वडेट्टीवार के समर्थक माना जाता है। चंद्रपुर बाजार समिति चुनाव में धानोरकर को पटखनी देने के लिए कांग्रेस-भाजपा एक साथ आए और चुनाव लड़ा। इसमें धानोरकर को झटका देते हुए समिति पर कब्ज़ा कर लिया। लोकसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। वहीं दोनों नेताओं के बीच शुरू यह लड़ाई आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई।