logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी ने वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान, कहा- बलात्कार को मानते थे राजनीतिक हथियार


चंद्रपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विधायक विजय वडेट्टीवार की बेटी व प्रदेश यूथ कांग्रेस की सचिव शिवानी वडेट्टीवार ने वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "सावरकर को लगता था कि रेप एक राजनीतिक हथियार है और आपको इस हथियार का इस्तेमाल अपनी राजनीति के खिलाफ करना चाहिए।" विधायक पुत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे राज्य की सियासी माहौल गर्म हो गया है। 

शिवानी वडेट्टीवार एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। अपने भाषण में सावरकर की आलोचना करते हुए कहा, “रेप एक राजनीतिक हथियार है। सावरकर ने सोचा कि इस हथियार का इस्तेमाल राजनीति के खिलाफ किया जाना चाहिए।” विधायक पुत्री ने सवाल उठाते हुए कहा, “जो लोग इन विचारों के प्रति ईमानदार हैं, वे मेरे जैसी और यहां की महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?”

बयान पर भाजपा ने किया पलटवार 

वीडियो के सामने आने के बाद से राज्य की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और शिवानी पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता और युवा मोर्चा महासचिव शिवानी दाणी वखरे ने जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "हम सावरकर के बलिदान, उनकी देशभक्ति, हिंदुओं को एक करने के उनके संघर्ष के विचारों का सम्मान करते हैं। और यही विचार हमारे आदर्श हैं।" 

उन्होंने कहा, "सावरकर ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। यहां तक कि भाजपा भी जो उनके विचारों की विरासत को आगे बढ़ा रही है। आप शायद भूल गए होंगे कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा हिंसा किसकी सरकार में हुई लेकिन हम नहीं। अपने नेता राहुल गांधी की तरह सावरकर को समझे बिना बात न करें।"