logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघिन के हमले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, सिंदेवाही के मेंढा-माल गांव में हुई घटना


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में बाघिन के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना मेंढा-माल गांव के पास जंगल में घटी। मृतक महिलाएं जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गईं थी, इसी दौरान यह घटना हुई। यह तीनों महिलाएं एक ही परिवार की थीं।  

शनिवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई थीं। जब तीनों महिलाएं दोपहर तक वापस नहीं लौटीं तो वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जंगल में महिलाओं के शव पाए गए। मृतकों में कांता बुधाजी चौधरी (65), शुभांगी मनोज चौधरी (28) और रेखा शालिक शेंडे (50) शामिल हैं, जो सभी मेंढा-माल के निवासी हैं।

वन विभाग ने घटनास्थल का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिंदेवाही भेज दिया है। हमलावर बाघिन का पता लगाने के लिए जंगल में तत्काल कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है तथा स्थानीय नागरिकों में काफी डर फैल गया है।