logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

समर्थक पर हुई गोलीबारी से भड़के वडेट्टीवार; 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का दिया अल्टीमेंटम, नहीं तो आंदोलन की दी चेतावनी


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष सिंह रावत (Santosh Singh Rawat) पर अज्ञात ने गोलीमार दी। इसमें रावत घायल हो गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज जारी है। समर्थक पर हुई गोलीबारी से पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettivar) भड़क गए हैं। उन्होंने पुलिस को 48 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतारकर आंदोलन करने की चेतवानी दी है।

ज्ञात हो कि, गुरुवार की रात को संतोष रावत पर अज्ञात आरोपियों ने गोलीबारी कर दी थी। गनीमत यह रही कि, गोली कंधे को छूकर निकल गई। जिससे एक बड़ी वारदात होते-होते रह गई। इसके बाद आरोपी नागपुर की तरफ भाग गए। रावत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद रावत के समर्थकों ने मुल में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वडेट्टीवार ने कहा, “असली मास्टरमाइंड को ढूंढ कर गिरफ्तार किया जाए। वडेट्टीवार ने अल्टीमेटम दिया है कि मामले की तत्काल जांच कर 48 घंटे के अंदर आरोपी व मुख्य सूत्रधार को जेल में डाल जाए, अन्यथा जिला कांग्रेस की ओर से बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।”

वडेट्टीवार के दो समर्थकों पर हमला 

ज्ञात हो कि, यह पहली बार नहीं जब विजय वडेट्टीवार के किसी समर्थक पर हमला हुआ है। संतोष सिंह रावत के पहले पूर्व पार्षद नंदू नागरकर पर हॉकी स्टिक से हमला हुआ था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसे इलाज के लिए कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा।