logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौदा पुलिस ने हाइवे चोरो की अंतराजीय टोली किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: राजमार्ग में नागरिको और ट्रक चालकों को लूटने के फ़िराक में बैठी एक अंतराजीय टोली  का मौदा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कार सहित साढ़े पांच लाख का सामान जब्त किया है।

मौदा पुलिस रात के समय पेट्रोलिंग कर रही रही। तभी नाग नदी पुलिया पर एक कार खड़ी हुई दिखाई दी। जैसे की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची कार में बैठे सभी आरोपी भाग गए। लोगों को भागते देख पुलिस ने सभी का पीछा कर पकड़ लिया। वहीं जब कार की तलाशी की गई तो उसमें दो लकड़ी के डंडे, एक बड़ी लोहे की तलवार, एक लोहे का चाकू, एक लोहे का चाकू, नायलॉन की रस्सी, मिर्च पाउडर, लोहे की कैंटोनी बरामद हुई। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील प्रमोद श्रीवास्तव (38, इंदौर), अमजद सिराज खान (38, उज्जैन), गोविंद पेरूलाल मालवी (31, साजापुर), नानू राम कुशीलाल जाधव (37, राजापुर) और बिहारीलाल थाबरजी मालवी (45, साजापुर, मध्य प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वह रात में हाइवे से जाने वाले लोगों और ट्रक चालकों को लूटने के लिए रुके हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।