logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्रिकेट टिकटों की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार, सदर पुलिस की सतर्कता से हुआ खुलासा


नागपुर: भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, जिससे टिकटों की मांग आसमान छू रही है। इसी बीच, टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। सदर पुलिस ने वीसीए स्टेडियम के पास टिकटों की अवैध बिक्री करते हुए दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहर हेमनदास वंजानी (62), निवासी गांधीबाग, और राहुल भाऊदास रामटेके (38), निवासी स्मृति ले-आउट, दत्तवाड़ी के रूप में हुई है। सोमवार को वीसीए स्टेडियम में टिकटों की बिक्री हो रही थी, जहां हजारों लोगों के जुटने की संभावना के चलते पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था। इसी दौरान पुलिस को टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रणनीति बनाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से कुल पांच टिकट जब्त की गईं। वे ₹3,000 की टिकट को ₹6,000 और ₹800 की टिकट को ₹2,000 में बेच रहे थे। इतना ही नहीं, वे खुद को वीसीए कर्मचारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।