logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमरावती मार्ग पर कार से स्टंट करने वाले छात्र गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के अमरावती मार्ग पर चलती कार में स्टंट करने वाले छात्रों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच वाहनों को डिटेन कर उनके चालक छात्रों के खिलाफ चालान जारी किया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।


चार दिन पहले कुछ छात्रों ने अमरावती रोड पर कार ड्राइविंग के दौरान खतरनाक स्टंट किए। उनके कुछ साथी कार की छत पर बैठ गए, जबकि कुछ ने कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लापरवाही भरे कारनामे किए। करीब आधे घंटे तक यह खतरनाक स्टंट बाजी जारी रही, जिसके बाद छात्रों ने इसकी वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।


इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक डीसीपी अर्चित चांडक ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो से वाहनों के नंबर ट्रेस किए और उनके मालिकों का पता लगाया। इसके आधार पर सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और छात्रों को ट्रैफिक ब्रांच बुलाया गया।


पुलिस ने चालान जारी कर छात्रों से भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट न करने का लिखित में लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे से ऐसे मामलों में और सख्त कार्रवाई होगी।