logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में 19 साल बाद निर्दोष साबित हुए 4 आरोपी, अमरावती जेल से रिहा


अमरावती: मुंबई लोकल में साल 2006 में  हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया, उनका दर्द कभी नहीं भर सकता। लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आया है, जब 19 साल जेल में बिताने के बाद चार आरोपी तनवीर अहमद, मोहम्मद माजिद, सोहेल मोहम्मद शेख और जमीर अहमद को बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्दोष करार दिया और अमरावती सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।इन चारों ने 30 सितंबर 2015 से अमरावती जेल में कैद की सजा काटी थी। 2019 में बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर करने के बाद से उनकी कानूनी लड़ाई लगातार जारी थी।

एडवोकेट सिमी शेख, एड. तंबोली, एड. युग चौधरी, एड. वहाब खान और एड. शाहिद नदीम की मेहनत रंग लाई और न्यायालय ने चारों को निर्दोष घोषित कर रिहा कर दिया।रिहाई के तुरंत बाद चारों ने एडवोकेट सिमी शेख से भेंट की और अपने परिवार वालों के साथ रातोंरात मुंबई के लिए रवाना हो गए। उनके परिजन अमरावती जेल के बाहर पहले से इंतजार में थे।

यह पल उनके लिए भावुकता, राहत और न्याय की जीत का प्रतीक था।हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है, लेकिन इन 19 वर्षों में चारों परिवारों ने जिस पीड़ा और सामाजिक कलंक का सामना किया, वह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेनों में हुए बम धमाकों में 180 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में दर्जनों गिरफ्तारियां हुई थीं और कई आरोपियों को लंबे समय तक जेल में रखा गया। लेकिन अब हाईकोर्ट के इस फैसले ने जांच की दिशा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।