logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित एसटी बस ने 10 से 12 बाइक रौंदी


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली मार्ग पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित एसटी बस ने सड़क किनारे खड़ी 10 से 12 बाइकों को रौंद दिया। हादसा हतनी गांव के पास हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर चिखली इलाके में अचानक बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए कई बाइक सवारों ने हतनी गांव के पास सड़क किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी कर पेड़ के नीचे शरण ली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक एसटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी करीब 10 से 12 बाइकों को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कई बाइकों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।