logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में लूट, बंदूक के दम पर सोना-चांदी लेकर फरार बदमाश


अकोला: अकोला शहर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में बंदूक के दम पर लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। गौरक्षण रोड स्थित आदर्श कॉलोनी के सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स में घुसे बदमाश ने व्यापारी को हथियार दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गया। व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अकोला के गौरक्षण रोड परिसर स्थित आदर्श कॉलोनी में मौजूद सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात बदमाश हाथ में बंदूक लेकर दुकान में घुसा। उस समय दुकान में सराफा व्यवसायी अकेले मौजूद थे।

आरोपी ने बंदूक दिखाकर व्यापारी को डराया और दुकान में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण लूट लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी अकेला ही दुकान में आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद व्यापारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। सूचना मिलते ही खदान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।