logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हल्दी समारोह में खूनी झड़प, यशोधरा नगर में तीन युवक चाकू से हमले में घायल


नागपुर: नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय मामूली धक्का लगने की बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने मिलकर तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह घटना नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के कुंदनलाल गुप्ता नगर की है, जहां एक युवक के हल्दी समारोह में दोस्त और रिश्तेदार डीजे नाच रहे थे। इसी दौरान नाचते समय धक्का लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि आर्यन धुर्वे और प्रज्वल रामटेके नाम के युवकों ने मिलकर रितिक सांगोड़े और उसके २ दोस्तों यश नंदनवार और हर्ष  नंदनवार पर  हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी आर्यन धुर्वे ने चाकू निकालकर रितिक सांगोड़े के हाथ और कोहनी पर वार किया। बीच-बचाव करने आए हर्ष नंदनवार और यश नंदनवार पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत पास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यशोधरा नगर पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद हत्या के प्रयास सहित संबंधित  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।