logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौत को मात देकर नायब तहसीलदार ने दौड़ते जेसीबी पर लटककर किया 4 KM पीछा, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कुही तहसील में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने आधी रात को एक ऐसी साहसी कार्रवाई की, जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में हो रही है। माफियाओं को पकड़ने के लिए नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, भाग रहे एक जेसीबी को पकड़ा और करीब 3 से 4 किलोमीटर तक उस पर लटककर उसका पीछा किया।

आधी रात को दी दबिश

जानकारी के अनुसार, 5 मई की रात करीब 11:30 बजे राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि बोरी नाईक इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध मुरूम उत्खनन चल रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे ने अपनी टीम और पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, फिर शुरू हुआ 'थर्रार'

कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने बचकर भागने के चक्कर में अपनी गाड़ी सीधे राजस्व टीम की ओर दौड़ा दी। नायब तहसीलदार निकालजे ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह चालक फरार हो गया।

इसके बाद जब MH 40 CQ 2388 नंबर की जेसीबी ने भागने की कोशिश की, तो अधिकारी निकालजे ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दौड़ती हुई जेसीबी को पकड़ लिया और उसके पायदान पर लटक गए। चालक ने उन्हें गिराने के लिए वाहन को जानबूझकर कटीली झाड़ियों के बीच से चलाया, जिससे उनके हाथ जख्मी हो गए और शर्ट भी फट गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

करीब 3 से 4 किलोमीटर तक इसी खतरनाक स्थिति में पीछा करने के बाद, अंततः पुलिस की मदद से चालक मयूर थोटे को दबोच लिया गया। इस सफल अभियान के दौरान विभाग ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं और संबंधित मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।