logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगाव-शेगाव रोड पर हादसों का कहर, दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, महिला गंभीर


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगाव और शेगाव क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खामगाव-शेगाव रोड पर स्थित एक मंगल कार्यालय के पास हुई। यहां MH 27 M 2462 नंबर की बाइक और HR 50 C 9033 नंबर की कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को मृतक की जेब से महेश राऊत नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।

वहीं दूसरी घटना बुधवार रात करीब 7 बजे शेगाव के नए बायपास पारखेड रोड पर हुई। मोदी नगर निवासी गणेश महादेव चिम (40) और कांचन रविंद्र डोईफोडे (40) बाइक से नांदुरा से शेगाव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बाइक सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

इस हादसे में गणेश चिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांचन डोईफोडे गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अकोला रेफर किया गया है। शिवाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।