logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानकापुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर लोहे के हथियार से हमला; 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के मानकापुर इलाके में एक मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद शांत कराने पहुंचे एक व्यक्ति पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना मानकापुर थाना क्षेत्र के गोदावरीनगर झोपड़पट्टी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक खेलते समय एक 12 वर्षीय बच्चे द्वारा गलती से एक वाहन पर पत्थर लग गया। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे 44 वर्षीय गोपाल शिवशंकर को आरोपियों ने निशाना बना लिया। आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

मारपीट के दौरान एक आरोपी ने लोहे के हथियार से गोपाल शिवशंकर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मानकापुर पुलिस ने इस मामले में जुबेर शेख, परवेज शेख, सलमान, फिरोजा बानो समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच जारी है।